Deoli News 15 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गणतंत्र दिवस समारोह 2025 के आयोजन की तैयारी को लेकर 16 जनवरी शाम 4 बजे नगर पालिका सभागार में बैठक आयोजित होगी।
इसे लेकर उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने बैठक सूचना जारी की है। इसमें पुलिस उपअधीक्षक, तहसीलदार, नगर पालिका अध्यक्ष, प्रधान पंचायत समिति, विकास अधिकारी समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों व कार्यालय के अधिकारियों को उपस्थित रहने को कहा गया है। बैठक में समारोह की जिम्मेदारियां सौपी जाएगी।



