Deoli News 27 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में सोमवार को खेल सप्ताह का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा ने खेल सप्ताह का उद्घाटन करते हुए खेलों का विद्यार्थी जीवन में महत्त्व बताया।
खेल प्रभारी सांवरमल कुमावत ने बताया कि खेल सप्ताह के प्रथम दिवस पर रस्साकशी एवं कुर्सी दौड़ (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रस्साकशी प्रतियोगिता में अंतिम विजेता संयुक्त रूप से बीए प्रथम एवं तृतीय वर्ष की छात्रा टीम रही। कुर्सी दौड़ पुरुष व महिला प्रतियोगिता के विजेता क्रमशः हर्षित बलसोरा तथा प्रिया पांचाल रहे। प्रतियोगिता में डॉ. निमिष गुप्ता, सुमन मीणा, निशा मीणा, सत्यनारायण मीणा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, विजय मीणा, मनीष नैनीवाल, निकिता वर्मा, डॉ. वंदना यादव, डॉ. प्रियंका जैन आदि थे।
ट्विनिंग स्कूल कार्यक्रम के तहत दल रवाना
दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का ट्यूनिंग स्कूल दल प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार के नेतृत्व में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहौली निवाई के लिए सोमवार सुबह रवाना हुआ। विद्यालय के पीएम श्री प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि भ्रमण दल को सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य रामलक्ष्मण गुप्ता ने स्कूल के बाहर झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह दल राहौली के अलावा कोठी नातमाम टोंक, केएन मोदी निवाई, वनस्थली विद्यापीठ निवाई, जवाहर नवोदय आदि का भी भ्रमण कर गतिविधियां देखेगा। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य अनुराधा कलवार, प्राध्यापक लादूलाल मीणा, शांतिलाल शर्मा, मुकेश यादव, पूजा सेन, श्वेता माथुर सहित छात्र छात्राएं थी।


