Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकार की टक्कर से वृद्ध की मौत हुई

कार की टक्कर से वृद्ध की मौत हुई


Deoli News 4 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। यह हादसा सड़क पार करके खेत पर जाने के दौरान हुआ।

वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हेडकांस्टेबल बालकिशन ने बताया कि घाड थाना क्षेत्र के जूनिया निवासी गोकुल (65) पुत्र श्रीलाल मंगलवार को राजमार्ग पर जूनिया से सड़क पार खेत पर रखवाली करने जा रहा था। इस दौरान देवली की ओर से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। बताया गया कि जिसे मेहंदवास पुलिस ने पकड़ लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d