Deoli News 4 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने एनआई एक्ट के प्रकरण में पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर के अनुसार यह आरोपी इलियास अली पुत्र सुलेमान मुसलमान निवासी राजमहल थाना दूनी है। जिसे पुलिस ने एनआई एक्ट के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह गत 10 वर्षों से फरार चल रहा था। जिसे न्यायालय आदेश की पालना में गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तारी में अब्दुल वहाब, ईस्माइल और पुलिसकर्मी हुकुमनाथ ने सहयोग किया।


