Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्योतिपुरा के यूथ व ईको ग्रीन क्लब ने विद्यार्थियों सहित ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों को पर्यावरण संरक्षण के संदेश लिखे कपड़े के बैग का वितरण किया।
प्रधानाचार्य राजेश कुमार देवतवाल ने बताया कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के यूथ व ईको क्लब के माध्यम से पर्यावरण बचाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने, अधिकाधिक पौधे लगाने के संदेशों को प्रसारित करते हुए सभी विद्यार्थियों को अपने विद्यालय, घर व आसपास के व्यक्तियों को यह समझाने के लिए प्रेरित किया गया। यूथ व ईको क्लब प्रभारी अनिल गौतम ने बताया कि ” प्रतिवर्ष प्लास्टिक की थैलियों और सिंगल यूज प्लास्टिक से गोवंश सहित कई मवेशी जान गंवा है। कपड़े के थैलों का प्रयोग करके और सिंगल यूज प्लास्टिक को जीवन से निकाल कर हम इन गोवंशों को काल का ग्रास होने से बचा सकते हैं।”म कार्यक्रम में ग्रामीणों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों को भी कैरिबेग सौंपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया गया। वरिष्ठ अध्यापक बनवारी लाल ने सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की शपथ दिलाई।
वरिष्ठ अध्यापक किशन लाल, मनीषा मीना, रामप्रकाश खटीक, त्रिलोक चंद बैरवा, राजाराम, प्रधान लाल मीना शालिनी रघुवंशी भी उपस्थित थी।


