Deoli News 8 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान शुरू किया गया है।
तहसीलदार दूनी के अनुसार अटल सेवा केंद्र में दो दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री कैंप 8 और 9 मार्च को दूनी अटल सेवा केंद्र में आयोजित किया जाएगा। जिसमें किसान को 11 अंको की फार्मर आईडी जारी की जाएगी। जिससे किसान को किसान सम्मान निधि सहित राज्य एवं केंद्र सरकार की अन्य सरकारी योजनाओ का फायदा मिलेगा। किसान का आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है, ऐसा नहीं होने शिविर में काम नहीं हो सकेगा। यदि किसान ने मोबाइल नंबर बदल लिया हो, सिम बंद, गुम गई हो, रिचार्ज नहीं करवा रहा हो, तब भी किसान को निकटतम आधार नामांकन केन्द्र पर जाकर सक्रिय, चालू मोबाइल नंबर को उसके आधार कार्ड से जुड़वाना होगा।



