Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskरविवार को 4 घंटे बिजली कटौती होगी

रविवार को 4 घंटे बिजली कटौती होगी


Deoli News 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विद्युत निगम 132 केवी देवली जीएसएस पर आवश्यक कार्य को लेकर 23 मार्च को 33 केवी देवली फीडर, बंथली फीडर, बीसलपुर फर्स्ट और सेकंड फीडर व 33 केवी रिको फीडर से जुड़े देवली, बीसलपुर, देवपुरा, रीको, देवली गाँव, निवारिया व गावड़ी  सबस्टेशन के अधीनस्थ सभी क्षेत्र में बिजली कटौती होगी।

इस दौरान देवली शहर, राजमहल पंप हाउस, बीसलपुर इंटेक, रावता, पनवाड़, सावतगढ, देवलीगाव, कासीर, देवपुरा, राजमहल, देवीखेड़ा, पोल्याड़ा, चाँदली, निवारिया, गावड़ी एवं आसपास के क्षेत्र की सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी निगम की कनिष्ठ स्मृति रानी ने दी। इस अवधि में विद्युत निगमकर्मी मरम्मत कार्य करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d