Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमाता के भक्तों की कर रहे हैं सेवा

माता के भक्तों की कर रहे हैं सेवा


Deoli News 4 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चांदली माताजी के मंदिर में नवरात्र के अवसर पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं भक्तों की सेवा के लिए कई सामाजिक कार्यकर्ता आगे आ रहे हैं।

Oplus_131072

ग्रामीण शिवपाल धाकड़, मनोज, मनमीत, शंकर लाल, शक्ति सिंह, सांवरलाल, पंकज धाकड़ सहित कई अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत, पानी पिलाकर सेवा की। ग्रामीणों ने बताया कि यह सेवा कार्य नवरात्रों के दौरान जारी रहेगी, ताकि गर्मी में श्रद्धालुओं को सुविधा हो सके। इसी तरह कुचलवाड़ा स्थित बीजासन माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी मार्ग में कई भक्त ठंडे पानी की सेवा कर रहे हैं। उक्त शक्तिपीठ पर भी हर वर्ष नवरात्र में सैकड़ो श्रद्धालु पदयात्रा कर पहुंचते हैं। उल्लेखनीय है कि कुचलवाड़ा माताजी के यहां हर वर्ष नवरात्र में लकवा रोगियों का विशेष कर जमावड़ा रहता है। 

Oplus_131072
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d