Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबीमारियों की रोकथाम, टीकाकरण व इलाज के बारे में बताया

बीमारियों की रोकथाम, टीकाकरण व इलाज के बारे में बताया


Deoli News 4 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माइक्रो विजन सोसायटी द्वारा संचालित आरआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस के पशु चिकित्सकों ने लाखोलाई गांव में एक दिवसीय निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।

शिविर में पशुपालकों ने अपने पशुओं की जांच और इलाज करवाया। डॉक्टरों ने पशुपालकों को उचित पोषण, बीमारियों की रोकथाम, टीकाकरण और समय पर इलाज के महत्व के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान पशुओं की नि:शुल्क जांच की गई और आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। इसके साथ ही, छात्रों ने डॉक्टरों के मार्गदर्शन में पशुओं की देखभाल और ग्रामीणों को पशुपालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और पशुपालकों को जागरूक करना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d