Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसंत धन्ना भगत के जन्मोत्सव का कार्यक्रम हुआ

संत धन्ना भगत के जन्मोत्सव का कार्यक्रम हुआ


Deoli News 21 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) संत शिरोमणि धन्ना भगत की जन्मस्थली धुवां कला में उनके जन्मोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया।

इस अवसर पर विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कार्यक्रम में भाग लिया और धन्ना भगत के दर्शन किए। धन्ना भगत समिति के अध्यक्ष बाबूलाल गुर्जर और जन्म उत्सव समिति के अध्यक्ष लादूलाल चौधरी ने विधायक का सम्मान किया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य और भाजपा के पूर्व देहात मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल चौधरी ने विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तजन और समिति के कार्यकर्ता मौजूद थे।

इनमें लादूलाल चौधरी, मोहन गुर्जर, राकेश सैनी, किशोर धाकड़, राकेश धाकड़, कन्हैया लाल चौधरी, रामलाल चौधरी, मोहन धाकड़, शिवनंदन चौधरी, लादूलाल धाकड़ और बद्री पांचाल प्रमुख थे। सभी ने धन्ना भगत के दर्शन किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d