Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpबीजेपी की संगोष्ठी रद्द, आतंकी हमला वजह

बीजेपी की संगोष्ठी रद्द, आतंकी हमला वजह


Deoli News 23 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली के अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने बताया कि पार्टी की ओर से समरसता दिवस को लेकर आयोजित होने वाली संगोष्ठी रद्द कर दी गई।

उन्होंने बताया कि कश्मीर के पहलगांव में हुई आतंकी घटना के चलते भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर समरसता पर्व के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी को आगामी जानकारी तक रद्द कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा शामिल होने वाले थे। यह आयोजन पटेल नगर स्थित सामुदायिक भवन शिव मंदिर के पास बुधवार शाम 4 बजे आयोजित होना था। इसे लेकर मंगलवार को लोगों को आमंत्रित भी किया गया था। लेकिन अब यह संगोष्ठी रद्द कर दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d