Deoli News 26 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस देवली में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर एक कार्यक्रम हुआ।
इस अवसर पर छात्रों के शैक्षणिक और रचनात्मक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक ज्ञानवर्धक क्विज़ प्रतियोगिता से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने पशु विज्ञान से संबंधित अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। इसके अलावा डम्बशराज, वाइल्डलाइफ आइडेंटिफिकेशन, फेस पेंटिंग और एक्सटेम्पोर स्पीच जैसी मनोरंजक और शैक्षिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
इन गतिविधियों में छात्रों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कारों से नवाजा गया और उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उत्साह और सक्रिय भागीदारी की सराहना की।



