Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskवॉलीबॉल में देवली की टीम ने गोल्ड मेडल जीता

वॉलीबॉल में देवली की टीम ने गोल्ड मेडल जीता


Deoli News 27 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली की अंडर 14 वॉलीबॉल टीम ने गोल्ड मेडल जीता है।

विद्यालय के शिक्षक मातादीन मीणा ने बताया कि स्थानीय विद्यालय की टीम रीजनल टूर्नामेंट वॉलीबॉल खेलने दौसा गई थी। इसमें 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें स्थानीय टीम ने चित्तौड़गढ़ की टीम को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अब टीम अग्रिम टूर्नामेंट में जाएगी। इस टीम में चिराग मीणा, रोहित कुमार, यशवंत यादव, दर्शिल मीना, दक्ष मीणा, नवीन मीणा, अभिषेक चौधरी, यशवंत यादव आदि छात्र थे।

टीम के देवली पहुंचने पर परिजनों, विद्यालय के शिक्षकों देशराज मीणा, पन्नालाल मीणा, राजेश मीणा, हरिसिंह मीणा, रविशंकर मीना ने पूरी टीम का माला पहनाकर ओर मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d