Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsप्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कलश यात्रा सोमवार को

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कलश यात्रा सोमवार को

प्राण प्रतिष्ठा समारोह 4 मई को


Deoli News 27 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी के खवासपुरा पंचायत के ढीकला गांव में 28 अप्रैल को कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो 4 मई को होने वाली श्रीराधा कृष्ण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित की जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आधुनिक और नवीनतम मंदिर का निर्माण करवाया गया है, जिसमें ग्रामीणों का सहयोग है। मंदिर में श्रीराधा कृष्ण, चारभुजानाथ, मीन भगवान, भगवान शिव और हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर पर संगीतमय भागवत कथा का आयोजन भी किया जाएगा और मंदिर पर शिखर चढ़ाया जाएगा। जबकि 4 मई को वैदिक मंत्रों से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी और मंदिर के शिखर पर कलश चढ़ाया जाएगा। कलश यात्रा के साथ ही इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d