Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमनमानी के चलते गांवों में बजरी की किल्लत, काम ठप

मनमानी के चलते गांवों में बजरी की किल्लत, काम ठप

गांगीथला में धरना प्रदर्शन हुआ शुरू


Deoli News 30 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बजरी ठेकेदार एवं ईआरसीपी से जुड़े लोगों की मनमर्जी व हठधर्मिता के चलते बनास नदी के समीपस्थ गांवों में बजरी की किल्लत शुरू हो गई है।

बजरी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने आखिर मजबूर होकर बजरी ठेकेदार के खिलाफ धरने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। जहाजपुर क्षेत्र के गांगीथला गांव में रमेश खटाना के नेतृत्व में ग्रामीण गत दो-तीन दिन से लगातार धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बनास नदी के किनारे पर बसे ग्राम ग़ांगीथला पंचायत के लोगों ने बनास नदी में सोमवार से ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

रमेश खटाना का आरोप है कि गांव में स्वीकृत इंदिरा आवास सहित पंचायत में होने वाले विकास कार्यों के साथ गांव में निर्मित होने वाले मकान, दुकान, खाली भूखंड पर बाउंड्री, नाडी निर्माण, सड़क निर्माण व नाली निर्माण जैसे कार्य ठप हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बजरी ठेकेदार ने नदी में दोनों किनारों पर गिट्टी व कंक्रीट का रास्ता बनाकर बजरी का परिवहन कर रहे हैं। लेकिन गांव में किसी भी व्यक्ति को बजरी ले जाने की ना तो परमिशन देते हैं ना ही स्वयं बजरी उपलब्ध करवाते हैं।

जिससे कोई भी बजरी संबंधित काम नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसे लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर बजरी मुहैया कराने की मांग की थी, पर उस पर भी कोई करवाई नही हुई। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देखकर अतिशीघ्र उचित कीमत पर बजरी उपलब्ध करवाने की मांग की है, ताकि ठप्प पड़े विकास कार्य शुरू हो सकें।

इसी के साथ ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी है कि जब तक बजरी उपलब्ध नहीं होगी, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। ज्ञापन सौपने में रामलाल, महावीर, शिवराज, रतन लाल, शंकर, मुनीम, गोविंद, मुकेश, सोनू, मोनू, रमेश, अनिल, पप्पू, कालू, नरेंद्र, रामदेव, रामलाल, सुरेश सहित मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d