Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबाइक और वैन की टक्कर, दो युवक घायल

बाइक और वैन की टक्कर, दो युवक घायल


Deoli News 1 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड पर बुधवार रात एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें दो युवक घायल हो गए।

पुलिस की जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 12 बजे कोटा रोड पर होटल राजभवर के करीब एक वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दीपक पुत्र रमेश मीणा और श्याम पुत्र शोजी मीना घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों युवक देवली से शादी में शामिल होकर अपने गांव टीकड़ लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही हनुमान नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को देवली राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया गया। हनुमान नगर पुलिस का कहना है कि यह इलाका देवली थाना क्षेत्र का है। लिहाजा उन्होंने इसकी जानकारी देवली पुलिस को दे दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d