Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationउचित मूल्य दुकानदारों की बैठक हुई, अपात्र हटाने को कहा

उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक हुई, अपात्र हटाने को कहा


Deoli News 1 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत समिति सभागार देवली में गुरुवार को उपखंड के उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक की अध्यक्षता जिला रसद अधिकारी इंद्रपाल सिंह मीना ने की। प्रवर्तन निरीक्षक सूरजभान सिंह ने बताया कि बैठक में राज्य सरकार के निर्देशानुसार गिवअप और एनएफएसए के अपात्र व्यक्तियों के संबंध में निर्देश दिए गए। जिला रसद अधिकारी ने सभी उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे सरकार के निर्देशों का पालन करें और सुनिश्चित करें कि केवल पात्र लाभार्थियों को ही लाभ मिले। इसके अलावा एनएफएसए के अपात्र व्यक्तियों की सूचना जिला रसद कार्यालय में भेजें। यहां बताया गया कि जिस उपभोक्ता के घर में फोर व्हीलर, एक लाख रुपए की आय हो अथवा वह व्यक्ति सरकारी व अर्ध सरकारी नौकरी में हो, ऐसे लोग एनएफएसए के लिए अपात्र होंगे।

बैठक में देवली उपखंड के सभी उचित मूल्य दुकानदारों ने भाग लिया और सरकार के निर्देशों को सख्ती से पालन करने का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d