Deoli News 2 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा देवली के तीन लाख के पार सदस्यता अभियान के दूसरे दिन तक उपतहसील नासिरदा क्षेत्र के संकुल हिसामपुर, बीजवाड, नासिरदा और मालेडा से 110 सदस्य बनाए गए।
इस दौरान हिसामपुर संकुल से 30 सदस्य, बीजवाड संकुल से 20 सदस्य, नासिरदा संकुल से 40 सदस्य और मालेडा संकुल से 20 सदस्य जोड़े गए। संकुल बीजवाड और मालेडा में महावीर प्रसाद माहेश्वरी, सुगन चन्द कुमावत, प्रदीप प्रजापत, सुनील जैन और रामलक्ष्मण शर्मा ने सहयोग किया। उप शाखा देवली के उप सभाध्यक्ष सुगन चन्द कुमावत ने बताया कि सभी संकुल प्रभारियों को अपने-अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए प्रयास तेज करने होंगे।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी 8 मई तक सदस्यता अभियान को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।


