Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsशहर के कोटा रोड स्थित खेत में लगी आग

शहर के कोटा रोड स्थित खेत में लगी आग


Deoli News 3 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड पर शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे धान मंडी के पास भवानी सिंह के खेत में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई।

आग इतनी तेज थी कि खेत में रखे पाइप जलने लगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 से 20 पाइप जल गए हैं। आग की सूचना मिलते ही जहाजपुर से एक गाड़ी और देवली से दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान फायरमेन नीरज कुमार चौधरी और दिनेश कुमार गुर्जर ने आग बुझाने में सहयोग दिया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन नुकसान हुआ है। यहां गेहूं की फसल कटी हुई थी और पूरा खेत खाली था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d