Deoli News 3 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में मौसम ने शनिवार शाम 4 बजे के बाद करवट ले ली, जब तेज आंधी के साथ तूफानी मौसम का रूप ले लिया। जिससे कई जगह नुकसान सामने आया है।
इस दौरान लोग परेशान रहे, लेकिन तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। देवली में शाम 5:40 बजे तापमान करीब 35 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 18 मील प्रति घंटे थी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में देवली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तूफानी मौसम की संभावना है।
लगातार आंधी चलने से शहर की बिजली गुल रही, जो शाम तक जारी रही। शहर के बस स्टैंड के बाहर स्थित उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर का बोर्ड तेज हवाओं से झूल गया। आंधी से पेडों की टहनियां टूट गई। शहर के चर्च रोड पर मस्जिद के समीप बिजली के तारों पर टूटकर गिर गया। सूचना पर विद्युत निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दुरुस्तीकरण में जुट गए। तेज हवाओं का दौर शाम 6:30 बजे तक जारी था।



