Deoli News 11 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री बोरड़ा गणेश जी मंदिर परिसर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए एक भामाशाह ने योगदान दिया है।
पटेल नगर देवली निवासी हरिमोहन हल्दिया ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर मंदिर में करवाए जा रहे विकास कार्यों में सहयोग के लिए ट्रस्ट के सदस्यों को 11 हजार रुपए भेंट किए है। यहां मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज जोशी, चंद्रभान गोयल समेत ट्रस्ट के अन्य सदस्यों ने भामाशाह परिवार का माल्यार्पण एवं भगवान गणेश की तस्वीर भेंटकर अभिनंदन किया।



