Deoli News 11 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में रविवार शाम को मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया।
इस बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई और मौसम में ठंडक घुल गई। शाम के समय हुई इस बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई और वातावरण स्वच्छ बना। देवली के निवासियों ने इस बारिश का स्वागत किया। बच्चें इस बारिश में नहाए। बारिश के बाद मौसम का तापमान कम हो गया। लेकिन शाम सवा 5 बजे बाद फिर धूप की चिल्की निकली। जिससे उमस बढ़ गई।


