रोडवेज बस स्टैंड परिसर की वारदात
Deoli News 12 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के बाहर एक गन्ने के जूस की केबिन में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है।
यह वारदात रविवार रात करीब 9:50 बजे से सवा 10 बजे के बीच हुई। पीड़ित हेमेन्द्र साहू द्वारा थाने में दी गई शिकायत के अनुसार केबिन की खिड़की का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान से करीब 100-150 रुपए नकद, इतने ही मूल्य के रखे सिक्के और 7-8 सिगरेट के पैकेट चुरा लिए। यहां आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों में चार संदिग्ध युवक चोरी करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। वारदात का पता केबिन के पास फूलमाला की दुकान पर पहुंचे कर्मचारी से सुबह 4:30 बजे लगा। जहां उसने केबिन के ताले टूटे हुए देखें। वही केबिन मलिक हेमेंद्र को मामले की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



