Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsशादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने मचाया धमाल

शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने मचाया धमाल

  • पनवाड़ में चोरी की वारदात

  • ग्रामीणों में रोष

  • पुलिस चौकी पर लगे है ताले


Deoli News 12 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में रविवार रात को चोरों ने एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक अब्दुल कादिर पुत्र रमजानी के अनुसार, उनका परिवार हिंडोली में एक शादी में गया हुआ था और पीछे से चोरों ने मौके का फायदा उठाकर ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चुरा लिए।

चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर एक सोने का हार, चार सोने की चूड़ियां, तीन जोड़ी पायजेब चांदी की और 15 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। इसके अलावा जरूरी दस्तावेजों का सूटकेस भी उठा कर ले गए। जिसे चोर मस्जिद के पीछे नाले के पास पटक गए। वारदात का पता सुबह उठने पर लगा। मकान मालिक ने बताया कि चोरों ने केसरिया कलर के औजार से ताला तोड़ा था, जिसके निशान अलमारी और गेट पर मौजूद हैं। देवली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की वारदात की जानकारी जुटाई और साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि बहुत ही जल्द चोरों का पता लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीती रात देवली बस स्टैंड परिसर स्थित हेमेंद्र साहू (धर्मा) की गन्ने के जूस की केबिन में भी चोरी की वारदात हुई थी।

पनवाड़ पुलिस चौकी पर ताला, ग्रामीणों में रोष

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस चौकी पनवाड़ में स्टाफ नहीं है और चौकी में ताला लगा हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्दी से जल्दी पुलिस चौकी पनवाड़ में स्टाफ को भरने की कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि एक पुलिस चौकी के भरोसे तीन पंचायत का काम करना मुश्किल हो रहा है और स्टाफ का न होना क्षेत्र में डर का माहौल बना रहा है। पूर्व में यहां पांच पुलिसकर्मियों का स्टाफ था, जो धीरे-धीरे पूरी तरह खत्म कर दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए और पुलिस चौकी पनवाड़ में स्टाफ लगाया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d