Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskस्टॉफ के अभाव में पनवाड़ पुलिस चौकी पर ताला

स्टॉफ के अभाव में पनवाड़ पुलिस चौकी पर ताला


Deoli News 12 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ पुलिस चौकी में चार महीने से एक भी पुलिसकर्मी नहीं है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था गड़बड़ा गई है। जबकि चौकी में प्रभारी समेत पांच पद स्वीकृत हैं, लेकिन सभी पद खाली हैं। गौरतलब है कि चार महीने पहले तत्कालीन चौकी इंचार्ज व हैडकांस्टेबल बद्रीलाल यादव का प्रमोशन हो जाने के बाद से चौकी में कोई संभालने वाला नहीं है। इससे तीन पंचायत के करीब डेढ़ दर्जन गांव की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

चोरी की वारदात ने बढ़ाई चिंता

रविवार रात को चोरों ने एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देवली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि बहुत जल्दी ही चोरों को पकड़ा जाएगा। लेकिन वारदात के बाद ग्रामीणों में चोरी होने का भय है।

नया भवन भी नहीं, स्टाफ भी नहीं

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत की ओर से पुलिस चौकी के लिए पौने दो बीघा जमीन अलॉटमेंट कर दी गई है, लेकिन सरकार की ओर से नया भवन बनाने के लिए कोई स्वीकृति जारी नहीं हुई है।

ग्रामवासियों ने मांग की है कि पुलिस चौकी में स्टाफ को पूरा किया जाए और नया भवन बनाया जाए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। इसी तरह क्षेत्र की बीसलपुर चौकी में भी स्टाफ कम ह। वहां केवल एक प्रभारी लगे हुए हैं। जबकि भारत-पाकिस्तान तनाव व युद्ध की स्थिति को देखते हुए पुलिस लाइन से चार पुलिसकर्मी हथियारबंध सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए हैं। लेकिन, यह अस्थाई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d