अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस
Deoli News 12 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के मौके पर उप जिला चिकित्सालय देवली में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी नर्सेज ने नर्सिंग की जन्मदात्री फ्लोरेन्स नाईटएंगल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। नर्सेज संघटन देवली के अध्यक्ष आशीष मेघवंशी ने अस्पताल में आने वाले रोगियों की तन मन से सेवा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नर्सेज की भूमिका रोगियों के इलाज में बहुत महत्वपूर्ण होती है, और हमें अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाना चाहिए। कार्यक्रम में अशोक जैन, दिनेश मीणा, आशीष मेघवंशी, जिनेन्द्र जैन, मुकेश मीणा, शकुंतला मीणा, डाला देवी, शर्मीला मीणा, और कमलेश परिहार नर्सिंग अफसर उपस्थित थे। सभी ने नर्सेज की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।



