Deoli News 12 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सारदड़ा में सोमवार अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीमा पाराशर, जिला अतिरिक्त समन्वय परियोजना कार्यालय से शैलेंद्र शर्मा और अनीश हुशेन अख्तर शामिल थे।
अधिकारियों ने विद्यालय में लाइब्रेरी, विज्ञान कॉर्नर, ग्रीन स्कूल और किचन गार्डन का अवलोकन किया। उन्होंने पीएम श्री होने वाली विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का समस्त वित्तीय खर्च विवरण का भी अवलोकन किया। यहां स्टाफ को पीएम श्री की विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के निर्देश दिए गए। जिला समन्वय परियोजना टीम के द्वारा सभी शिक्षकों को पीएम श्री की गतिविधि को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए निर्देश दिए गए। निरीक्षण में एसीबीईई प्रधान मीणा, प्रशासनिक अधिकारी शंकर चौधरी, विद्यालय स्टाफ सोहन बरवड़, धनराज पाराशर, राजेश मीणा, मनोज केवट, पारस गुर्जर और खुशबू शर्मा मौजूद थे।



