Friday, August 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"राखी के धागों ने जोड़ा' पुलिस, सुरक्षा बलों और बच्चों का रिश्ता

“राखी के धागों ने जोड़ा’ पुलिस, सुरक्षा बलों और बच्चों का रिश्ता


Deoli News 28 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव धर्म बहु-दिव्यांगता विद्यालय एवं मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह देवली के विशेष बच्चों ने गुरुवार को डीएसपी कार्यालय देवली में और सीआईएसएफ परिसर में रक्षाबंधन मनाया।

संबंधित न्यूज़ : सखी सहेली व इनर व्हील क्लब ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

छात्राओं ने डीएसपी मदन लाल ढाका और जवानों को तिलक लगाकर अपने हाथों से तैयार की गई रंग-बिरंगी राखियां बांधी। उन्होंने भी बच्चों को मिठाई खिलाई। अधिकारियों ने विशेष बच्चों के हुनर और आत्मविश्वास की सराहना की। संस्था प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजनों से मानसिक दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास और समाज से जुड़ाव की भावना बढ़ती है।

थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

हनुमान नगर के इटुंदा स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। थानाधिकारी गणेश के नेतृत्व में पुलिस टीम विद्यालय पहुंची, जहां बालिकाओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे। थानाधिकारी ने बालिकाओं को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए निर्भय होकर विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।

महिला कांस्टेबल ने बालिकाओं को आत्मरक्षा की जानकारी दी और बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। थाना प्रभारी गणेश व सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने छात्राओं को कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। संस्था प्रधान कैलाशचंद्र मीणा ने पुलिस टीम का विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

स्कूल और पुलिस थाने में राखी बांधी, केवी में सजी मूर्तिकला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here