Deoli News 16 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में मेगा पीटीएम अध्यापक अभिभावक छात्रो की संयुक्त मिटिंग हुई। बैठक में विद्यालय के वार्षिक परीक्षा परिणाम को अभिभावकों के साथ साझा कर चर्चा की गई।
स्थानीय व्यवसायी महावीर प्रसाद जांगिड ने यहां प्रेरणादायी संबोधन में दिया। अध्यापक सुगन चन्द कुमावत ने बताया कि अभिभावकों को एफएलएन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों की अध्ययन की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रत्येक छात्र-छात्रा को पुस्तकालय से अपनी रुचि के अनुसार एक पुस्तक लेकर अवकाश में अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में अध्यापकों ने प्रवेशोत्सव के लिए घर-घर सर्वे कर प्रत्येक अनामांकित ड्राप आउट बालक-बालिकाओं की जानकारी अभिभावकों को साझा की और शत-प्रतिशत नामांकन के लिए प्रेरित किया।
संस्था प्रधान प्रेमलाल मीना, व्याख्याता पारस मीना, बाबूलाल मीना और अन्य अध्यापक एवं अभिभावक उपस्थित थे


