Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsभगवान लक्ष्मीनाथ की प्रतिमा स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ

भगवान लक्ष्मीनाथ की प्रतिमा स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ


Deoli News 28 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बेनपा गांव में बुधवार को श्री लक्ष्मीनाथ भगवान की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में भगवान के जयकारे गूंजते रहे।

धर्मराज गुर्जर ने बताया कि इससे पूर्व 24 मई को गणपति स्थापना, जल कलश यात्रा व अग्नि स्थापना कार्यक्रम हुए थे। जबकि गत 25 मई से दैनिक पूजन कार्यक्रम चल रहे थे। बुधवार को यज्ञाचार्य पं. दिनेश चंद्र शास्त्री एवं पुजारी नंदकिशोर पाराशर के सानिध्य में श्री लक्ष्मीनाथ भगवान की मूर्ति स्थापना, प्राण प्रतिष्ठित एवं पंच कुंडात्मक यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश महाराज ने की। समापन पर गांव का सामूहिक भोज हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d