Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessअरविंद, धैर्य और आराध्या ने प्राप्त किए 95 फीसदी से अधिक अंक

अरविंद, धैर्य और आराध्या ने प्राप्त किए 95 फीसदी से अधिक अंक


Deoli News 28 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को जारी हुए कक्षा 10 के नतीजों में देवली के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

नतीजों में ब्राइट एकेडमी सेकेंडरी स्कूल, देवली के अरविंद कुमार मीणा पुत्र मदन सिंह मीणा ने 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जबकि जयपुर रोड स्थित इमानुएल मिशन सेकेंडरी स्कूल की अराध्या सिंहल पुत्री नीरज सिंहल ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह आर्यन मुकुल पब्लिक स्कूल देवली के धैर्य कुमार पुत्र दिलीप कुमार घोसी ने 95.17% अंक प्राप्त किए। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिजनों और स्कूल प्रबंधन में खुशी है। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d