Deoli News 28 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री राजपूत सभा तहसील देवली की बैठक बुधवार को तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह साण्डला की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
सभा के महामंत्री रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 29 मई सुबह बजे स्थानीय महाराणा प्रताप सर्कल (पेट्रोल पंप चौराहा) पर सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म जयंती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पुष्प वर्षा की जाएगी। इस अवसर पर सर्व हिंदू समाज के लोग, शहर के व्यापार मंडल, जन सेवा समिति, पेंशनर्स समाज, विश्व हिंदू परिषद, भाजपा, संघ के पदाधिकारी और शहर के विभिन्न प्रबुद्धजन एवं सामाजिक संगठन के लोग उपस्थित रहेंगे।



