Deoli News 28 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र के इटुंदा गांव में सकल रेगर समाज के तत्वाधान में आयोजित देव पूजन एवं कलश यात्रा में विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि सामाजिक समरसता बढ़ाने में धार्मिक कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में भाईचारे की भावना बनती है और जाति-पाति का भेदभाव भी मिटता है। अमित पत्रिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत देव पूजन एवं कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें सैंकड़ों महिलाओं ने कलश धारण किया। कलश यात्रा ग्राम के तालाब से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए बाबा रामदेव मंदिर पहुंची।
विधायक ने की लाइब्रेरी के लिए घोषणा
विधायक गोपीचंद मीणा ने कृष्णानंद महाराज के आग्रह पर लाइब्रेरी के लिए 11 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर सरपंच अन्नू सिंह मीणा, यादराम मीणा, नरेन्द्र मीणा सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।



