Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskवीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती मनाई

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती मनाई


Deoli News 29 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सर्व हिंदू समाज देवली की ओर से गुरुवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन स्थानीय महाराणा प्रताप सर्कल (पेट्रोल पंप चौराहे) पर हुआ।

अरविंद, धैर्य और आराध्या ने प्राप्त किए 95 फीसदी से अधिक अंक

इस मौके पर महाराणा प्रताप के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। “जय शिवा सरदार की, जय राणा प्रताप की” एवं “महाराणा प्रताप अमर रहे” के नारों के साथ जयंती मनाई गई। राजपूत सभा तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह साण्डला और राजपूत सभा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह भंवरथला ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने के बारे में बताया। सेवानिवृत्त आईएएस शिवजीराम प्रतिहार ने महाराणा प्रताप के त्याग, बलिदान से ओत-प्रोत विचारों से अवगत कराया।

राजपूत सभा तहसील महामंत्री रणवीर सिंह चौहान ने सर्कल पर महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि नगरपालिका द्वारा सर्किल पर फाउंडेशन बनाने पर राजपूत समाज मूर्ति स्थापित करने को तत्पर है और सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा रखी। कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, विश्व हिंदू परिषद के कृष्ण गोपाल शर्मा, राकेश ओसवाल, नवल किशोर चतुर्वेदी, दिनेश जैन, प्रमोद मंगल, रमेश चाष्टा, सत्यनारायण साहू, तेजेन्द्र पारीक, भारत सिंह सोलंकी और विभिन्न समाजों के लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d