Deoli News 29 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस ने एरिया डॉमिनेंस अभियान के दौरान 6 वर्षों से फरार चोरी के प्रकरण में वांछित स्थाई वारंटी सुदामा पुत्र भोमाराम जाति कीर निवासी देवपुरा थाना देवली को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के विरुद्ध चोरी के 2 अन्य प्रकरणों में भी न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी है। इसके अलावा 5 वर्षों से फरार मारपीट के प्रकरण में वांछित गिरफ्तारी वारंटी कजोड़ पुत्र देवी लाल बैरवा निवासी चांदली की झोपड़िया थाना देवली को भी गिरफ्तार किया गया। इसी तरह कालूराम पुत्र हरजीराम गुर्जर निवासी चांदली की झोपड़िया, बालूराम पुत्र जवान गुर्जर निवासी चांदली की झोपड़िया, किशन लाल पुत्र पोखर रैगर निवासी मेवदा कलां थाना केकडी, सम्मान सिंह पुत्र देवी सिंह मीणा निवासी सांवतगढ़, राजेश पुत्र मूलचंद कोली निवासी एजेंसी एरिया थाना देवली को गिरफ्तार किया है।
वहीं शांतिलाल पुत्र अमृत लाल कंजर निवासी चांदली, मानसिंह पुत्र छोगालाल मोग्या निवासी चांदली की झोपड़िया, बसंत कुमार पुत्र किशन मीणा निवासी इंद्रपुरा, दीपक पुत्र घीसालाल निवासी एजेंसी एरिया देवली, बबलू पुत्र बद्रीलाल मीणा निवासी नाकाहाली हाल छातड़ी, नारायण पुत्र लादू कीर निवासी पनवाड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक टोंक विकास सागवान के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा मोटाराम बेनीवाल के निर्देशन में देवली पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस उप अधीक्षक देवली रामसिंह के नेतृत्व में थानाधिकारी देवली दौलतराम ने 3 टीमों का गठन कर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया है।


