“सोशल न्यूज़”
Deoli News 29 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रैगर महासभा ने महासभा आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया। इस कार्यक्रम में समाज में फैल रही कुरीतियों और फिजूल खर्च पर चिंता जताई गई।
Social News : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती मनाई
प्री-वेडिंग शूटिंग पर रोक लगाने का आह्वान
महासभा जिलाध्यक्ष शंकरलाल हाथीवाल ने प्री-वेडिंग शूटिंग पर रोक लगाने का आह्वान किया। उन्होंने दहेज को सार्वजनिक पंडाल में प्रदर्शित करने और उसकी सूची सुनाने पर भी प्रतिबंध की मांग की। महामंत्री रामभज वर्मा ने मायरा और जामणा जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए एक दर्जन नियमों को लागू करने की बात कही। डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रहने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का विस्तार कासीर, नासिरदा, मालेडा, गोपालपुरा ढाणी, बीजवाड और डाबर कला में किया गया। देवली में पटेल नगर, हनुमान नगर, अंबेडकर सर्कल, देवली गांव और प्रताप कॉलोनी में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में नगर परिषद उपसभापति बजरंग लाल वर्मा, मीडिया प्रभारी चेतन वर्मा, पप्पू लाल खटकडिया, ओमप्रकाश धवलपुरिया, महेंद्र कांसोटिया, डॉ. दुर्गा लाल नराणिया, रमेश चंद नराणिया, यादवराय बदलोटिया, अमित वर्मा और मोहन लाल ठागरिया भी उपस्थित थे।
Crime News : देवली पुलिस ने डॉमिनेंस अभियान में 13 जने गिरफ्तार किए



