Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsतिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जयकारे

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जयकारे


Deoli News 29 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और देशभक्त ग्रामीणों ने भाग लिया। यह यात्रा संकट मोचन बालाजी बस स्टैंड से दूणजा माताजी मंदिर तक निकाली गई।

तिरंगा यात्रा में शामिल लोग भारतीय ध्वज लहराते हुए चल रहे थे। इस दौरान भारत माता के नारे गूंज उठे। जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल ने भी तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इसके अलावा पूर्व सैनिकों के संगठन से कैप्टन पूर्णवीर सिंह, सूबेदार मेजर खानाराम, वारंट ऑफिसर केलाराम, कैप्टन राम सागर मीणा, हवलदार महावीर गुर्जर, हवलदार मोहन लाल, सूबेदार प्रहलाद मीणा, रामदेव गुर्जर, हवलदार छोटूलाल गुर्जर, नायब सूबेदार दिनकर सिंह आदि मौजूद रहे। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा द्वारा यात्रा का सम्मान व स्वागत किया गया।

तिरंगा यात्रा में भाग लेने वालों में भाजपा कार्यकर्ता घनश्याम झंवर, रमेश मूंदड़ा, अतुल कुमार पाराशर, लालचंद सोनी, चंद्र प्रकाश खांडल और एडवोकेट लक्ष्मी नारायण गुर्जर सहित कई शामिल थे।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती मनाई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d