Deoli News 29 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की एजेंसी के लोगों ने विधायक के नाम पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश मीणा को ज्ञापन सौंपकर पेट्रोल पंप चौराहे से एजेंसी मार्ग के डिवाइडर एवं क्षतिग्रस्त रोड की मरम्मत की मांग की है।
एजुकेशन न्यूज़~अरविंद, धैर्य और आराध्या ने प्राप्त किए 95 फीसदी से अधिक अंक
वार्डवासियों ने बताया कि एजेंसी एरिया क्षेत्र का डिवाइडर व रोड क्षतिग्रस्त हो रहा है, वहीं रोड पर कई खड्डे बने हुए हैं। जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। रोड की मरम्मत नहीं करवाने पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इससे पूर्व में भी बेतरतीब तरीके से बने ब्रेकर पर गिरकर एक बाइक सवार की मौत हो चुकी है, हालांकि इस हादसे के बाद ब्रेकर को हटा दिया गया था।
ज्ञापन देने में कैलाश सिंह हाड़ा, कृष्ण गोपाल शर्मा, राजबहादुर सिंह, महेंद्र सिंह, भंवर सिंह, विक्रम सिंह, अरुण डीडवानिया, प्रमोद मंगल, मुकेश मीणा, महेश शर्मा, कुलदीप सेन, सीताराम पंचोली, संदीप कुम्हार सहित कई जने थे।


