Deoli News 30 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कार्यालय उपनिदेशक कृषि पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) टोंक द्वारा आत्मा उपमिशन योजना अंतर्गत पंचायत समिति देवली में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में देवली की सभी ग्राम पंचायत से 100 से अधिक किसान आए।
किसानों को दी जानकारी
उपनिदेशक डॉ. सूरजमल जाट ने ट्राईकोडर्मा के बारे में किसानों को बताया, जिसमें बीज उपचार और भूमि उपचार की जानकारी दी गई। कृषि अधिकारी अमीना कुमारी मीणा ने खरीफ की फसलों में लगने वाले कीट एवं व्याधि के बारे में किसानों को जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी डॉ. प्रतिष्ठा दिवाकर ने किसानों को उन्नत बीज और संतुलित मात्रा में खाद उर्वरक का प्रयोग करने की सलाह दी।
प्राकृतिक खेती और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा
गोष्ठी में प्राकृतिक खेती और जलवायु परिवर्तन पर आधारित खेती के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कृषकों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी भूपेंद्र सिंह राठौड़, रीना मीणा, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक प्रहलाद गुर्जर, ज्योति कलवार, जयसिंह मीणा, समुद्र सिंह मीणा और सूरजमल बैरवा उपस्थित थे।



