Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationजहाजपुर में शिक्षा मंत्री ने घोषित किया 5 वीं बोर्ड का परीक्षा...

जहाजपुर में शिक्षा मंत्री ने घोषित किया 5 वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम


Jahazpur News 30 मई (मोहम्मद आजाद नेब) जहाजपुर में शुक्रवार का दिन एक ऐतिहासिक व यादगार रहा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर जहाजपुर से प्रदेश की कक्षा पांचवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया, जो पहला मौका है।

यह यादगार पल दोपहर 12:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जहाजपुर पंचायत समिति कार्यालय से हुआ। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने मीडिया को भी संबोधित किया और प्रदेशभर के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद किया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जहाजपुर से वर्चुअली जुड़कर परिणाम की घोषणा की। उन्होंने इसे ‘एक परीक्षा का परिणाम नहीं, बल्कि लाखों बच्चों की मेहनत, लगन और जिज्ञासा की पहचान’ कहा। जहां एक ओर 12 लाख 96 हजार 495 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए।

वहीं 31550 विद्यार्थियों को पूरक श्रेणी में रखा गया है, जिनकी परीक्षा अगस्त 2025 में होगी। वहीं 13 लाख से अधिक परीक्षार्थियों में से करीब 97.5% बच्चों ने सफलता की सीढ़ी चढ़ी है। इस बार छात्राओं ने फिर से बाज़ी मारी है। जहां छात्रों का परिणाम 97.29% रहा, वहीं छात्राओं ने 97.66% सफलता दर के साथ 0.37% की बढ़त बनाई।परिणाम के बाद आयोजित बैठक में जब मंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि जहाजपुर पंचायत समिति कि किस ग्राम पंचायत में नियमित रूप से सफाई होती है, तो अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। केवल एक पंचायत का नाम लिया गया, वह भी जहां सफाई तीन से चार दिन में एक बार होती है जो धरातल पर सत्य नहीं है।

मंत्री दिलावर ने कहा, “सरकार प्रत्येक पंचायत को हर महीने एक लाख रुपए सफाई व्यवस्था के लिए देती है, फिर भी सफाई का अभाव है। यह स्पष्ट लापरवाही है।” उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि जनता को स्वच्छ वातावरण मिल सके। बैठक में सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक गोपीचंद मीणा, लादूलाल पितलिया, जिला परिषद के सीईओ, प्रधान कौशल किशोर शर्मा, नगर अध्यक्ष महेंद्र सोयल, विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इसके बाद मंत्री मदन दिलावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फलासिया एवं पीपलून्द में आयोजित विभिन्न जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों में भाग लिया, जहां उनका स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d