Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई महेश नवमी

शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई महेश नवमी


Deoli News 4 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माहेश्वरी समाज देवली ने बुधवार को नवमी पर आराध्य देव भगवान शिव के महेश रूप की पूजा की। इस दौरान शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बुधवार को महेश नवमी मनाई।

समाज के महामंत्री ओमप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि इसे लेकर 2 जून को खेलकूद एवं सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। वहीं 3 जून को क्रिकेट प्रतियोगिता तथा दोपहर बाद परशुराम सर्कल से वाहन रैली निकाली गई एवं शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। नवमी पर सुबह पटेल नगर शिव मंदिर में भगवान महेश की पूजा कर शोभायात्रा शुरू हुई, जो मुख्य बाजार से होते हुए पटेल नगर शिव मंदिर में आकर विसर्जित हुई।

शोभायात्रा पर शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा शाम को पारितोषिक वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सत्यनारायण माहेश्वरी, शहर अध्यक्ष जगदीश तोतला, जिलाध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा, महिला अध्यक्ष मंजू तोतला, महिला महामंत्री ललिता झंवर, नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनीष मालू, मंडल महामंत्री दीपक बिड़ला, तहसील मंत्री भगवान लढ्ढा, कोषाध्यक्ष रामेश्वर जेथलिया, राधेश्याम मालू आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d