Deoli News 4 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में बुधवार शाम को करीब 6:30 बजे एक व्यक्ति बस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए देवली उप जिला अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार घायल लादूराम पुत्र किशन मीणा निवासी कुरड़िया थाना जहाजपुर है, जो प्राइवेट बस से गिरकर गंभीर घायल हुआ है। घटना के बाद लोगों की सहायता से घायल को देवली उपजिला अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां से घायल के गर्दन और सिर पर गहरी चोट आने के चलते जयपुर रैफर कर दिया गया। सूचना पर देवली थाने के एएसआई सीताराम चौधरी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की शुरू की। यह हादसा बावड़ी बालाजी मंदिर के बाहर की ओर हुआ। बस को पुलिस थाने ले आई।



