Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबीसलपुर बांध के जलस्तर ने बढ़ाए कदम, अब सुरक्षा हुई जरूरी

बीसलपुर बांध के जलस्तर ने बढ़ाए कदम, अब सुरक्षा हुई जरूरी


Deoli News 21 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश के प्रमुख बांधों में शुमार बीसलपुर बांध के जलस्तर ने मानसून सत्र की शुरुआत के साथ अब कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार शनिवार सुबह बीसलपुर डेम का जलस्तर आरएल 312.47 मीटर दर्ज किया गया।

जबकि इससे पहले शुक्रवार को यह जलस्तर 312.45 मीटर था। वर्तमान जलस्तर के अनुसार बांध में 19.909 टीएमसी पानी है। जबकि अब तक 142 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। लगातार हो रही बारिश से अब बंद का जलस्तर बढ़ेगा। हालांकि यह आवक बेहद न्यून है। लेकिन बीसलपुर बांध के कैचमेंट जिला भीलवाड़ा, चित्तौड़ आदि में बारिश के बाद इसमें बढ़ोतरी देखी जाएगी।

सुरक्षा के इंतजाम करने होंगे

बीसलपुर बांध में वाटर लेवल बढ़ाने के साथ एवं मानसून सत्र शुरू होने के चलते अब यहां पर्यटक पहुंचने लगे हैं। पिकनिक मनाने आने वाले लोग सुरक्षा नियमों को अनदेखी कर अपनी जान से खेल जाते हैं। लिहाजा अब तक दर्जनों लोग बीसलपुर बांध की डाउनस्ट्रीम दह में डूब चुके हैं।

ताजा मामला शुक्रवार शाम देखा गया जहां जयपुर निवासी युवक जोरावर सिंह की डूबने से मौत हो गई। ऐसे में प्रशासन एवं पुलिस को वहां चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा रेलिंग, दह को प्रतिबंधित करने, बोटिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, इसमें पर्यटकों की निश्चित संख्या के अलावा अन्य प्रबंध भी करने होंगे, ताकि हादसों पर रोक लगाई जा सके। वहीं जल्द ही श्रावण मास भी शुरू होगा। लिहाजा यहां पर्यटकों के साथ श्रद्धालु भी भगवान शिव के दर्शनों के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में बीसलपुर पुलिस चौकी में अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए जाने चाहिए। जिससे कि सुरक्षा व्यवस्था हो सके।

प्रीवियस न्यूज़:-

मौज-मस्ती में फिर गई एक युवक की जान

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d