Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsमौज-मस्ती में फिर गई एक युवक की जान

मौज-मस्ती में फिर गई एक युवक की जान

  • बीसलपुर बांध में डूबने से युवक की मौत

  • मानसून सत्र में हर बार होती है जयपुर के लोगों की मौत


Deoli News 20 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध में पिकनिक मनाने आए एक युवक की शुक्रवार को डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जोरावर सिंह राठौड़ (21) पुत्र मालसिंह राठौड़ निवासी माल की ढाणी सांगानेर, जयपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार जोरावर सिंह अपने दोस्त संदीप सिंह पुत्र आईदान सिंह, योगेश सिंह पुत्र अमर सिंह, मनीष पुत्र रामलक्ष्मण बैरवा के साथ बीसलपुर बांध में पिकनिक मनाने आया था, जहां वह नहाते वक्त पानी मे डूब गया। हालांकि इस दौरान योगेश भी नहाते वक्त डूबा, लेकिन उसे लोगों ने बचा लिया। जबकि जोरावर सिंह काल का ग्रास बन गया। साथ आया संदीप, मृतक का चचेरा भाई है।

सूचना पर देवली थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर, एएसआई सीताराम गुर्जर, हैडकांस्टेबल इमरान, पुलिसकर्मी दिनेश मीणा, हुकुमनाथ समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। शव को देवली चिकित्सालय ले जाया गया। मृतक के परिवार में शोक की लहर है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले दिनों टोंक स्थित बनास नदी में डूबने से जयपुर के 8 युवकों की मौत हो गई थी। यहां 11 युवक पिकनिक मनाने आए थे। जिनमें 8 की मौत हो गई थी। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष बीसलपुर डेम में मानसून सत्र के दौरान पिकनिक मनाने आने वाले युवकों की मौत होती है। जहां मौज मस्ती और लापरवाही लगातार जिंदगियां छीन रही है। इसके बावजूद अभिभावक जागरूक नहीं हो रहे हैं और बच्चों को मौज मस्ती के लिए अपने स्तर पर भेज रहे है, जो हादसे की वजह बन रहे हैं। यहां बीसलपुर बांध में हर वर्ष कहीं परिवारों के चिराग उजड़े हैं। जबकि अभी तो केवल मानसून सत्र की शुरुआत हुई है और यह युवक मौत की भेंट चढ़ गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d