Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpअंतरराष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व अभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व अभ्यास

क्षेत्रीय विधायक शामिल होंगे कार्यक्रम में


Deoli News 20 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। शुक्रवार को पनवाड़ में योग शिक्षिका ज्योति राठौड़ ने लोगों को योग के बारे में जानकारी व प्रशिक्षण दिया।

जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनवाड़ में ग्रामीणों सहित सभी संस्थाओं द्वारा स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग आदि द्वारा योग दिवस पर योगाभ्यास किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली के तत्वाधान में शुक्रवार को अटल उद्यान में योग दिवस से पूर्व योगाभ्यास किया गया। मीडिया प्रभारी सुमित गौतम ने बताया कि यहां भाजपा शहर मंडल के मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, दिनेश जैन, राकेश ओसवाल और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

क्षेत्रीय विधायक रहेंगे मौजूद

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अटल उद्यान के पीछे टीनशेड देवली पर योग शिविर का आयोजन होगा। योगाभ्यास में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर भी सम्मिलित होंगे। उन्होंने योग दिवस पर आमजन से अपनी भागीदारी निभाने की बात कही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d