Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpडॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई


Deoli News 23 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा मंडल देवली ने सोमवार को जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 71वीं पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप मनाया। इस दौरान शहर अध्यक्ष अंकित जैन डाबर और मंडल के सभी कार्यकर्ताओ ने मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विचार संगोष्ठी में उनके व्यक्तित्व और कार्यो पर प्रकाश डाला। इस दौरान रमेश चास्टा एवं मोहनलाल बच्छेतिया ने बताया कि 23 जून 1953 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अखंड भारत की लड़ाई में उनके बलिदान के लिए जाना जाता है। शिवजीराम प्रतिहार ने कहा कि मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए कश्मीर में स्वयं को बलिदान कर दिया।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने कहा कि भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एक देश एक निशान और एक प्रधान का नारा दिया था। इसी तरह महावीर सिंह राठौड़ और राधेश्याम शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष दिनेश जैन, नवीन ग्वाला, आशीष पंचोली, उमाशंकर खूंटेटा, प्रमोद मंगल, नवनीत धाकड़, मुकेश मीणा, राजकुमारी सेन, आशा भदादा, हेमलता दाधीच, नंदसिंह शक्तावत, कुणाल साहू, सुमित गौतम, प्रहलाद साहु, राधेश्याम शर्मा, गौरव बैरवा, रमेश चंद्र शर्मा, राकेश ओसवाल, नीरज जैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d