Deoli News 3 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में स्काउट गाइड के कौशल विकास एवं अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।
संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत बताया कि शिविर में आर्ट एंड क्राफ्ट, संगीत, नृत्य, चित्रकला, मेहंदी, रंगोली, मांडना और सिलाई सहित विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया। यहां मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली हरिनारायण वैष्णव मुख्य अतिथि थे। जबकि स्काउट गाइड आजीवन सदस्य अंकित जैन, पूर्व सीबीईओ मोतीलाल ठागरिया, एसीबीईओ प्रधान लाल मीणा और स्थानीय संस्था के संस्था प्रधान रमेश चंद मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे प्रतिभागियों को अतिथियों ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
सह सचिव अनिल गौतम ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। मुख्य अतिथि हरिनारायण वैष्णव ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से बच्चों को विभिन्न कौशलों के साथ-साथ अनुशासन और सामूहिकता की भावना भी विकसित होती है।


