Deoli News 3 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधायक राजेंद्र गुर्जर की अनुशंसा पर देवली-उनियारा क्षेत्र के 7 स्कूलों में विज्ञान संकाय खोले जाने की घोषणा का लाभ छात्रों को मिलेगा।
विधायक कार्यालय की सूचना के अनुसार उनियारा ब्लॉक के पीएम श्री स्कूल अलीगढ़, उनियारा और बनेठा स्कूल, देवली ब्लॉक के दूनी, देवली गांव, नासिरदा और देवली राजकीय महात्मा गांधी स्कूल में साइंस संकाय खोला जाएगा। इसे लेकर विधायक राजेंद्र गुर्जर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से क्षेत्र के छात्रों को विज्ञान विषय की शिक्षा प्राप्त करने का सुलभ अवसर मिलेगा।



