Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskध्वज चढ़ाया और भंडारे में लगाया भोग

ध्वज चढ़ाया और भंडारे में लगाया भोग


Deoli News 18 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ऊंचा पंचायत स्थित बाबा रामदेव मंदिर से आठवीं पदयात्रा देहलवालजी मंदिर सिरोही के लिए रवाना हुई।

यात्रा में शामिल सभी पदयात्री विधि विधानपूर्वक पूजा अर्चना कर डीजे की धुन पर नाचते गाते रवाना हुए। इस दौरान ऊंचा ग्राम पंचायत के प्रशासक रामराज मीणा ने ध्वज लेकर यात्रा को रवाना किया। बलराज सिंह राणावत ने बताया कि यात्रा में करीब 300 यात्री शामिल हुए, जिसमें महिलाएं, पुरुष व बच्चे भी पैदल चल रहे थे। सभी यात्रियों ने सिरोही स्थित देहलवाल जी के मंदिर पहुंचकर ध्वज चढ़ाया तथा आयोजित भंडारे में भोग लगाकर प्रसाद लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d