Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में आला हजरत का उर्स मुबारक बुधवार को

देवली में आला हजरत का उर्स मुबारक बुधवार को


Deoli News 19 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित सीआईएसएफ रिसाला मस्जिद में एक रोज़ा आला हजरत का उर्स मुबारक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अल्लामा इकबाल कादरी शिरकत करेंगे।

रिसाला मस्जिद के सदर फिरोज खान अब्बासी ने बताया कि यह उर्स मुबारक जेरे सदारत मुफ्ती दिलकश रज़ा की अगुवाई और निज़ामत इमाम मुकीम रज़ा साहब के सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर के विभिन्न विद्वान शिरकत करेंगे। इनमें पानीपत से हाफ़िज़ ताज़ रज़ा, किछौछा शरीफ से अल्लामा इरफ़ान क़ादरी, मौलाना नज़्में इफ्तिखार, मौलाना शमीउल्लाह और अय्यूब बाबा रज़्ज़ाकी शामिल हैं। यह विद्वान इमाम अहमद रजा की जीवनी पर प्रकाश डालेंगें।

उर्स मुबारक की विधिवत् शुरुआत 20 अगस्त सुबह फ़ज़र की नमाज़ के बाद कुरआन ख्वानी से होगी और नमाज ईशा के बाद उलेमाओं के बयानात होंगे, जो रात तक चलेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d